एक मराठी टेलीविजन शो में केंद्रीय
सड़क और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की प्रसारित टिप्पणी सत्ताधारी
बीजेपी के लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकती है. गडकरी की टिप्पणी से विपक्ष
को अपने उन आरोपों के सर्मथन के तौर पर पेश करने का मौक़ा मिला है जिसमें
कहा जाता है कि मोदी ने सत्ता में आने के लिए झूठे वादे किए थे.
कुछ दिन पहले मराठी चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू में गडकरी मराठी भाषा
में कह रहे हैं, ''हमलोग इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे कि सत्ता
में कभी नहीं आएंगे. लेकिन हमें लंबे-चौड़े वादे पेश करने की सलाह मिली. अब
हमलोग सत्ता में हैं और लोग हमारे उन वादों के बारे में पूछ रहे हैं. इन
दिनों हम केवल हँस रहे हैं.'' गडकरी के इस इंटरव्यू क्लिप को कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''सही फ़रमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है.''
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफ़ान तितली के आने की स्थिति बन रही है, जो आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाक़ों को चपेट में ले सकता है. मंगलवार को मौसम विभाग ने इससे सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफ़ान तितली के आने की स्थिति बन रही है, जो आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाक़ों को चपेट में ले सकता है. मंगलवार को मौसम विभाग ने इससे सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
मौसम विभाग ने ओडिशा को सतर्क किया है. भारतीय मौसम विभाग ने अपने एक बयान में कहा है, ''बंगाल की खाड़ी में हवाओं का दबाव बन रहा है और यह दबाव चक्रवाती तूफ़ान बनने की ओर है. इसकी दिशा ओडिशा से सटे आंध्र प्रदेश की ओर होगी. इस चेतावनी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का फ़ैसला किया है.
भुवनेश्वर में मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चक्रवाती तूफ़ान का केंद्र गोपालपुर से 250 किलोमीटर दूर है, लेकिन इसकी गति काफ़ी तेज़ होगी. यह ओडिशा से होते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाक़ों और गोपालपुर, कलिंगपटनम के बीच 11 अक्टूबर को दस्तक देगा.
अभिनेता आलोकनाथ ने तारा सीरियल की लेखक और प्रोड्यूसर विंता नंदा के रेप के आरोपों को बकवास बताया है. न्यूज़ चैनल एबीपी से बात करते हुए आलोकनाथ ने कहा, ''मैं न तो इससे इनकार करता हूं कि कुछ नहीं हुआ है और न ही इससे सहमत हूं कि ऐसा हुआ था. यह हुआ है, लेकिन किसी और ने किया है. मैं इस पर बहुत बातचीत नहीं करना चाहता हूं ताकि बात और बढ़े. मेरे लिए लोगों के बीच छवि की चिंता नहीं है- कुछ तो लोग कहेंगे.''
नंदा ने 'MeToo'कैंपेन के तहत कहा था कि स्क्रीन पर संस्कारी छवि रखने वाले ने क़रीब दो दशक पहले यौन शोषण किया था. नंदा ने कहा है कि वो इस पल का पिछले 19 सालों से इंतजार कर रही थीं.
गुजरात में प्रवासी मज़दूरों पर हमले और डर के कारण लौटने का सिलसिला थम नहीं रहा है. पूरे मामले में गुजरात की बीजेपी सरकार पर तो सवाल उठ ही रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सचिव और गुजरात से विधायक अल्पेश ठाकोर भी घेरे में आ गए हैं.
28 सितंबर को गुजरात के साबरकांठा ज़िले में एक लड़की से रेप के बाद हिन्दी भाषियों पर उत्तरी गुजरात के कई इलाक़ों में हमले हो रहे हैं. इस रेप में बिहार के एक मज़दूर को गिरफ़्तार किया गया है.
स्थानीय लोग इस रेप को लेकर यूपी और बिहार से आए मज़दूरों को प्रदेश से बाहर जाने पर मजबूर कर रहे हैं. पीड़िता ठाकोर जाति से है और कई जगहों पर अल्पेश ठाकोर की गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना के लोगों के हिन्दी भाषियों के ख़िलाफ़ बोलते हुए वीडियो सामने आए हैं. हालांकि अल्पेश ठाकोर ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है. लर की तुलना में एक दिन में 11.70 रुपया गिरा पाकिस्तानी रुपया
अमरीकी डॉलर की मार से केवल भारतीय रुपया ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी रुपये की भी जान निकल रही है. मंगलवार को एक डॉलर की क़ीमत पाकिस्तान में 133.64 रुपए पहुंच गई.
सोमवार को बाज़ार एक डॉलर की तुलना में 124.27 रुपए पर बंद हुआ था. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने कहा है कि इससे पता चलता है कि चालू खाता घाटा और विदेशी मुद्रा की मांग और आपूर्ति का फासला किस क़दर बढ़ रहा है.