Wednesday, December 12, 2018

शिवराज सिंह की वो इकलौती हार

शिवराज सिंह चौहान के 13 सालों के शासन के ख़िलाफ़ लोगों में ग़ुस्सा होता तो दोनों पार्टियों में जीत का फ़र्क महज़ पाँच सीटों का नहीं होता.
मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी भी इस बात से सहमत हैं कि लोगों में शिवराज सिंह चौहान के ख़िलाफ़ उस तरह से नाराज़गी नहीं थी जैसी नाराज़गी मोदी सरकार और उसकी नीतियों से थी.
हालांकि बीजेपी ऐसा नहीं मानती है. बीजेपी का कहना है कि राज्य में जनादेश वहां की सरकार के पक्ष या ख़िलाफ़ में होता है और यह केंद्र की सरकार के आधार पर नहीं है.
बीजेपी प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय कहते हैं, ''यह केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ जनादेश नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार के ख़िलाफ़ भी नहीं है. हमने कांग्रेस से ज़्यादा वोट हासिल किए हैं. जहां तक सीटें कम होने की बात है तो हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं. कहीं न कहीं तो हमारी चूक हुई है.''
मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान लोगों से बात करते हुए शिवराज सिंह के प्रति उनकी सहानुभूति छिपती नहीं थी. लोग उनके मंत्रियों की आलोचना करते थे, केंद्र सरकार की आलोचना करते थे लेकिन चौहान से सहानुभूति जताते थे. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा में जिस अजनास गांव को गोद लिया वहां के सुरेश व्यास भी उन्हीं लोगों में से हैं.
वो केंद्र सरकार और अपनी सांसद सुषमा के ख़िलाफ़ तो ग़ुस्सा दिखाते हैं, लेकिन शिवराज सिंह चौहान से सहानुभूति जताते हुए कहते हैं, ''वो तो बहुत अच्छे हैं. उन्होंने ही तो कुछ किया है.''
भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार लज्जाशंकर हरदेनिया कहते हैं, ''मैं भी इस बात से सहमत हूं कि यह जनादेश शिवराज के ख़िलाफ़ नहीं है बल्कि मोदी के ख़िलाफ़ है. अगर शिवराज के ख़िलाफ़ होता तो बीजेपी बुरी तरह से हारती. शिवराज प्रदेश में काफ़ी लोकप्रिय थे और उनकी लोकप्रियता में उस तरह से कोई कमी नहीं आई थी.''
हरदेनिया कहते हैं, ''शिवराज सिंह के ख़िलाफ़ जो बातें जाती हैं वो पार्टी के भीतर भी कई बार दिख जाती थी. पार्टी के सीनियर नेता रघुनंदन शर्मा तो चौहान को घोषणावीर कहते थे. बीजेपी में घमंड का बढ़ना भी एक समस्या थी. एबीवीपी के लोगों ने प्रोफ़ेसर की हत्या कर दी थी. हाल ही में एक प्रोफ़ेसर के मुंह पर कालिख पोत दी थी. ये सब ऐसी चीज़ें हैं जिनसे शिवराज की छवि एक अप्रभावी शासक के तौर पर भी बनी. लेकिन इसके साथ ही एक रुपए किलो गेहूं देना और सामूहिक शादियां जैसे प्रोग्राम काफ़ी हिट रहे.''
मध्य प्रदेश में किसानों पर शिवराज सिंह चौहान के शासन काल में गोलियां चलीं. दूसरी तरफ़ कांग्रेस ने सरकार बनने के 10 दिन बाद ही क़र्ज़ माफ़ी का वादा कर दिया था.
शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई. 1988 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने. 1990 में पहली बार बीजेपी ने चौहान को बुधनी से विधानसभा चुनाव में खड़ा किया. चौहान ने पूरे इलाक़े की पदयात्रा की थी और पहला ही चुनाव जीतने में सफल रहे. तब चौहान की उम्र महज़ 31 साल थी.
1991 में 10वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव हुए. अटल बिहारी वाजपेयी इस चुनाव में दो जगह से खड़े थे. एक उत्तर प्रदेश के लखनऊ और दूसरा मध्य प्रदेश के विदिशा से. वाजपेयी को दोनों जगह से जीत मिली. उन्होंने लखनऊ को चुना और विदिशा को छोड़ दिया. सुंदरलाल पटवा ने विदिशा के उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान को पार्टी का प्रत्याशी बनाया और वो पहली बार में ही चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच गए.
इसके बाद यहां से चौहान 1996, 1998, 1999 और 2004 के भी चुनाव जीते. चौहान को अब तक के राजनीतिक जीवन में एक बार हार का सामना करना पड़ा है. 2003 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने चौहान को मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ़ राघोगढ़ से खड़ा किया था.
तब बीजेपी ने उमा भारती को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया था. इस चुनाव में शिवराज सिंह चौहान को हार का सामना करना पड़ा. चौहान को भी पता था कि राघोगढ़ से दिग्विजय सिंह को हराना संभव नहीं है, लेकिन उन्होंने पार्टी की बात मानी.
उमा भारती के कुल आठ महीने और बाबूलाल गौर के 15 महीने मुख्यमंत्री रहने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने 29 नवंबर, 2005 को मध्य प्रदेश के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
शिवराज सिंह चौहान उमा भारती और बाबूलाल गौर के बाद प्रदेश के तीसरे ओबीसी मुख्यमंत्री बने. इससे पहले मध्य प्रदेश के सारे मुख्यमंत्री सवर्ण रहे थे. उमा भारती के छोटे कार्यकाल में उनके व्यक्तित्व के कारण पार्टी को कई बार असहज होना पड़ा था. उमा भारती के इस्तीफ़े को बीजेपी ने बड़ी राहत की तरह देखा था. तिरंगा प्रकरण में उमा भारती को इस्तीफ़ा देना पड़ा था तो सुषमा स्वराज का एक प्रसिद्ध बयान सामने आया था, ''इट वॉज़ अ गुड रिडेंस.'' यानी इसी बहाने पार्टी को उमा भारती से मुक्ति मिली.

Wednesday, November 28, 2018

بارزاني يعلن التوصل إلى تفاهمات مع بغداد بشأن المناطق المتنازع عليها

أربيل - (د ب أ): أعلن زعيم الحزب الديمقراطي الكردستاني بشمال العراق مسعود بارزاني أمس الأربعاء توصله إلى تفاهمات جيدة مع بغداد لحل مشاكل المناطق المتنازع، معتبرا أن رئيس الحكومة العراقية عادل عبدالمهدي «لا يريد الأذى» لشعب كردستان. ونقل موقع (السومرية نيوز) الاخباري عن بارزاني قوله، في مؤتمر صحفي عقده أمس في أربيل، «دعونا دائما إلى حل الخلافات والقضايا العالقة بين أربيل وبغداد عبر الحوار، لذلك ذهبنا إلى بغداد لإظهار حسن نيتنا وجلسنا مع الجميع ولم تكن أي من خطواتنا على حساب مبادئنا، واستراتيجياتنا». 
وأضاف «أجرينا حوارات جدية في بغداد بشأن المناطق الكردستانية المستقطعة من إقليم كردستان»، مشيرًا إلى «إننا توصلنا إلى تفاهمات جيدة لحل مشاكل تلك المناطق عبر الحوارات والمادة 140 من الدستور العراقي». وتابع بارزاني «لا أتصور أبدا أن يقدم عبدالمهدي على ما فعله سابقه من قطع الموازنة وإغلاق المطارات»، لافتا إلى انه «لو حدث ذلك فإنه يعني نهاية كل شيء».
حكمت المحكمة الجنائية الصغرى الخامسة بالحبس 3 أشهر للمتهمين بالتعدي على زميلهما في نفس المعهد الدراسي بالمحرق، حيث قام المتهمين بالتعدي بالضرب على المجني عليه بينما تكفل الثاني بنشر الواقعة على مواقع التواصل الاجتماعي وذلك انتقاما منه على الاعتراف بتناولها مادة الستوب المخدر في الصف الدراسي.
ووجهت النيابة للمتهمين أنهما في 7 نوفمبر 2018 المتهمين اعتديا على سلامة جسم المجني عليه ولم يفضي الاعتداء إلى مرضه او عجزه عن اعماله الشخصية لمدة تزيد عن عشرين يوما وذلك على النحو المبين بالأوراق، والمتهم الثاني تسبب في ازعاج المجني عليه سالف الذكر بأن اساء استعمال الهاتف على النحو المبين بالأوراق.
وتعود تفاصيل الواقعة إلى انتشار مقطع فيديو للمتهمين يعتديان فيه على زميل لهما في معهد دراسي فتم التحقيق فيها وقدم والد المجني عليها بلاغا قال فيه نجله أنه يوم الواقعة استأذن للذهاب إلى دورة المياه فقام المتهمين بإيقافه وقام أحدهما بضربه بواسطة يده على رأسه عدة مرات بينما وقف الاخر يصور الواقعة وبعد الانتهاء من التصوير قام بضربه بركله عدة مرات مشيرا إلى أنه لا توجد بينه وبينهم علاقة صداقة.
وأوضح أنهما تعديا عليه لأنهما قاما بتناول مادة مخدرة في الصف الدراسي فقام المشرف وسأله عن الشخص الذي قام بالتشفيط لأن الرائحة منتشرة بالصف فأخبره بالحقيقة أن المتهمين هما من قاما بالفعل، لذلك تربصا به واعتديا عليها قائلين له " ليش تفتن علي"، وأعترف المتهمين بالواقعة وبررا الواقعة أن المجني عليه ابلغ عنهما بأنهما يتناولا مادة "الستوب" خلال الفصل الدارسي.
وقالت المحكمة أن الثابت من أوراق الدعوى أن المتهمين قد تجاوزا الخامسة عشر ولم يتم الثامنة عشر من عمرهما وقت ارتكابها الجريمة المسندة إليهما فمن ثم فأن المحكمة تأخذ به بقسط من الرأفة في تقدير العقوبة لتوافر الاعذار المخففة بحقهما اعمالا بنص المادتين 70 و 73 من قانون العقوبات.
وأضافت أنه لما كانت التهم المسندة للمتهم الثاني مرتبطة ارتباطا لا يقبل التجزئة فمن ثم فأن المحكمة تعمل في حقه الارتباط عملا بنص المادة 66 من قانون العقوبات وتوقع عليه جريمة العقوبة الأشد باعتبار أن هذه التهم انتظمتهم خطة إجرامية واحدة وقد ارتكبت لغرض واحد.

Monday, November 12, 2018

व्रत खोलते समय रखें इन नियमों का खास ख्याल, मां झट से होगी प्रसन्न

अगर आप व्रत के दौरान अपना वजन नहीं बढ़ाना चाहती हैं, तो आलू या आलू के चिप्स खाने की बजाए ताजे फल-सब्जियों की सलाद खाएं। व्रत के दौरान तला-भुना खाने से बचें। नमकीन और पकौड़े खाने की बजाए रोस्टेड मखाने का प्रयोग करें। आप रोजमर्रा से अलग संतुलित और नियंत्रित, पौष्टिक और हल्का खाना खाएंगे, तो शरीर और मन दोनों को नई ऊर्जा मिलेगी। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उपवास में खाने के बीच लंबा अंतराल न रहे।     नवरात्रि में मां दुर्गा के भक्त पूरे नौ दिनों तक उपवास रखकर सच्चे मन से मां की अराधना करते हैं। इन नौ दिनों में प्याज, लहसुन और अनाज 
 
खाने की सख्त मनाही होती है। इस खास दिनों में लोग सादे नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करते हैं। पर क्या माता रानी के भक्त जानते हैं आखिर क्यों अनाज छोड़कर इन नौं दिनों में सिर्फ फलाहार करने के लिए कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की अहम वजह।    हिंदू धर्म में एल्कोहल और मांसाहार का सेवन करना इन खास दिनों में बुरा माना जाता है। जिसके पीछे का वैज्ञानिक मत कहता है कि नवरात्र साल में दो बार मनाए जाते हैं। इस दौरान मौसम का मिजाज बदल रहा होता है इसलिए आपके आहार में इन चाजों का सेवन करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। नवरात्रों के 9 दिनों में व्रत रखने से माना जाता है कि व्यक्ति के तन और मन को शक्ति मिलती है। इतना ही नहीं ऐसा करने से आध्यात्मिक शुद्धिकरण भी होता है। कहा जाता है कि जो लोग इन खास दिनों में व्रत छोड़कर फलाहार करते हैं वो आध्यात्मिक रूप 
 
से खुद को ईश्वर के करीब महसूस करते हैं। आयुर्वेदिक के अनुसार इन दिनों अंडा, मांस, अनाज, एल्कोहल, प्याज और लहुसन जैसी चीजों का सेवन करने से शरीर नकरात्मक शक्तियों को अवशोषित करने लगता है। खास बात यह है कि इस समय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है जिसकी वजह से व्यक्ति जल्दी बीमार हो जाता है। लहुसन और प्याज तामसिक भोजन में आते है। जो मन और शरीर दोनों को सुस्त बनाते हैं।इनसे बने भोजन को पचने में काफी समय लगता है।खासकर अंडा, मांस, मछली और सभी तरह के ऐसे भोजन या तरल पदार्थ जिससे नशा होता हो सब शामिल होते हैं। इसके अलावा, बासी खाने को भी तामसिक भोजन में शामिल किया जाता है। जिसे खाने से बचना चाहिए।व्रत के 
 
दौरान शरीर को नियमित खानपान के रुटीन से एक ब्रेक मिलता है। व्रत में व्यक्ति  हल्का भोजन करता है जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के साथ आसानी से पच भी जाता है। लेकिन ठीक उसके विपरीत साबूत अनाज जैसे बाजरा, गेंहू इन्हें पचाना पेट के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। जिसकी वजह से पाचन तंत्र धीमा पड़ जाता है। यही वजह है कि व्रत के दौरान लोग ज्यादा से ज्यादा डेयरी प्रॉडक्टस के साथ फल, जूस और हल्की सब्जियों का सेवन करना पसंद करते हैं। जो हल्के होने के साथ जल्दी पच भी जाते हैं।

Wednesday, October 10, 2018

पाँच बड़ी ख़बरें: गडकरी के इंटरव्यू पर राहुल गांधी ने जताई ख़ुशी

एक मराठी टेलीविजन शो में केंद्रीय सड़क और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की प्रसारित टिप्पणी सत्ताधारी बीजेपी के लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकती है. गडकरी की टिप्पणी से विपक्ष को अपने उन आरोपों के सर्मथन के तौर पर पेश करने का मौक़ा मिला है जिसमें कहा जाता है कि मोदी ने सत्ता में आने के लिए झूठे वादे किए थे.
कुछ दिन पहले मराठी चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू में गडकरी मराठी भाषा में कह रहे हैं, ''हमलोग इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे कि सत्ता में कभी नहीं आएंगे. लेकिन हमें लंबे-चौड़े वादे पेश करने की सलाह मिली. अब हमलोग सत्ता में हैं और लोग हमारे उन वादों के बारे में पूछ रहे हैं. इन दिनों हम केवल हँस रहे हैं.''
गडकरी के इस इंटरव्यू क्लिप को कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''सही फ़रमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है.''
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफ़ान तितली के आने की स्थिति बन रही है, जो आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाक़ों को चपेट में ले सकता है. मंगलवार को मौसम विभाग ने इससे सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफ़ान तितली के आने की स्थिति बन रही है, जो आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाक़ों को चपेट में ले सकता है. मंगलवार को मौसम विभाग ने इससे सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
मौसम विभाग ने ओडिशा को सतर्क किया है. भारतीय मौसम विभाग ने अपने एक बयान में कहा है, ''बंगाल की खाड़ी में हवाओं का दबाव बन रहा है और यह दबाव चक्रवाती तूफ़ान बनने की ओर है. इसकी दिशा ओडिशा से सटे आंध्र प्रदेश की ओर होगी. इस चेतावनी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का फ़ैसला किया है.
भुवनेश्वर में मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चक्रवाती तूफ़ान का केंद्र गोपालपुर से 250 किलोमीटर दूर है, लेकिन इसकी गति काफ़ी तेज़ होगी. यह ओडिशा से होते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाक़ों और गोपालपुर, कलिंगपटनम के बीच 11 अक्टूबर को दस्तक देगा.
अभिनेता आलोकनाथ ने तारा सीरियल की लेखक और प्रोड्यूसर विंता नंदा के रेप के आरोपों को बकवास बताया है. न्यूज़ चैनल एबीपी से बात करते हुए आलोकनाथ ने कहा, ''मैं न तो इससे इनकार करता हूं कि कुछ नहीं हुआ है और न ही इससे सहमत हूं कि ऐसा हुआ था. यह हुआ है, लेकिन किसी और ने किया है. मैं इस पर बहुत बातचीत नहीं करना चाहता हूं ताकि बात और बढ़े. मेरे लिए लोगों के बीच छवि की चिंता नहीं है- कुछ तो लोग कहेंगे.''
नंदा ने 'MeToo'कैंपेन के तहत कहा था कि स्क्रीन पर संस्कारी छवि रखने वाले ने क़रीब दो दशक पहले यौन शोषण किया था. नंदा ने कहा है कि वो इस पल का पिछले 19 सालों से इंतजार कर रही थीं.
गुजरात में प्रवासी मज़दूरों पर हमले और डर के कारण लौटने का सिलसिला थम नहीं रहा है. पूरे मामले में गुजरात की बीजेपी सरकार पर तो सवाल उठ ही रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सचिव और गुजरात से विधायक अल्पेश ठाकोर भी घेरे में आ गए हैं.
28 सितंबर को गुजरात के साबरकांठा ज़िले में एक लड़की से रेप के बाद हिन्दी भाषियों पर उत्तरी गुजरात के कई इलाक़ों में हमले हो रहे हैं. इस रेप में बिहार के एक मज़दूर को गिरफ़्तार किया गया है.
स्थानीय लोग इस रेप को लेकर यूपी और बिहार से आए मज़दूरों को प्रदेश से बाहर जाने पर मजबूर कर रहे हैं. पीड़िता ठाकोर जाति से है और कई जगहों पर अल्पेश ठाकोर की गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना के लोगों के हिन्दी भाषियों के ख़िलाफ़ बोलते हुए वीडियो सामने आए हैं. हालांकि अल्पेश ठाकोर ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है. लर की तुलना में एक दिन में 11.70 रुपया गिरा पाकिस्तानी रुपया
अमरीकी डॉलर की मार से केवल भारतीय रुपया ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी रुपये की भी जान निकल रही है. मंगलवार को एक डॉलर की क़ीमत पाकिस्तान में 133.64 रुपए पहुंच गई.
सोमवार को बाज़ार एक डॉलर की तुलना में 124.27 रुपए पर बंद हुआ था. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने कहा है कि इससे पता चलता है कि चालू खाता घाटा और विदेशी मुद्रा की मांग और आपूर्ति का फासला किस क़दर बढ़ रहा है.

Friday, September 14, 2018

热带海域人工岛建设的创意

英国《卫报》周二报道说,一建筑师表示将在热带地区建设利用海温和海流等自然资源为能源供给的人工岛,以此来竞争英国富豪理查德•布兰森设立的价值为2千5百万美元的抗击全球变暖的创新概念奖 (维珍地球奖)。
该设计师提议从跨越加勒比海,南中国海,印度洋到西非的热带海域上搭起漂浮的平台来建设这些人工岛屿。

在每个岛的中心将有一座可以把海水热能转化为电力以及把海水转化为饮用水的工厂;海岛下面设有涡轮机,它们将开发深海的海流能量;同时,漂浮在海岛旁的设施来利用海波的能量。

为抑制全球变暖的恶化,布兰森正寻求创新做法,并鼓励全球的发明者在2010年2月前提交他们的建议来角逐他设立的维珍地球奖。中外对话"的4名撰稿人被英国《卫报》选入“50名能拯救地球的人”。
跻身“最后的绿色英雄”之列的有:潘岳,中国环保局(
英国三十余年以来的首座火电站项目获得通过,环保人士警告说该项目将破坏政府抗击全球暖化的努力。
英国西南部肯特郡的麦德伟市政厅通过了德国易用公司提议的位于 村的火电站项目。

易用公司认为英国需要广泛的能源来源以满足未来北海石油和天然气减产时的能源需求。

但是环保人士对此态度不甚乐观。“地球之友”的能源倡议者R r说道:“ 火电站将破坏政府做出的在2020年前达到欧洲标准,将可更新能源提升到能源总结构的20%的承诺。”

“如果政府要严肃应对气候变化,就必须驳回提议,并增加在其他清洁能源上的投资。”
)副局长;马军,中国公众与环境研究中心主任;约金•阿善塔姆,印度全国贫民窟居民联合会和贫民窟居民国际的主席;以及特里•塔米宁,能源及气候政策顾问,加利福尼亚州州长阿诺德•施瓦辛格的前环境顾问。

2008". 这张名单上来自19个不同国家的人选中有三分之一是发展中国家的。这就说明了——引用《卫报》的原话——“将来,草根阶层的智慧将和金钱、技术并重”。报道称,这份名单给了“大家一个概念,我们有大量的代表着科学和社会革命繁荣昌盛的人,这让我们带着希望进入2008年。”

这些人中还包括施正荣,中国太阳能电力公司的创始人;电影制作人贾樟柯;马来西亚“绿色摩天楼”建筑设计师杨经文;英国土木工程师彼得•黑德(
《路透社》周四引据一位高官报道说,中国很高兴美国能重回气候变化谈判,但美国必须做更多努力以抗击气候变化。
中国气候变化大使于庆泰说道:“美国是排放大国,不仅从总排量还是人均排量来说均是如此。美国有先进的技术和充足的资金来抗击气候变化。”

“所以在气候变化议题上,美国应该扮演一个更积极、更有建设性的角色。”),他是世界上首座可持续发展生态城东潭的主计划工程师。
印度塔塔汽车公司设计和制造的世界上最廉价汽车将于本周揭晓,但是关心印度各地日益严重的污染的环保人士们对此发出了警告。
英国《观察家报》的一份报道引用塔塔公司说道:“‘人民的车’将创造一个‘前所未有的新兴汽车市场’,印度崛起的中产阶级将可购买此车。”

但是环保人士对鼓励汽车拥有量达到前所未想的水平表示担忧。报道引用印度德里科学与环境中心的 说道:“目前汽车公司中有着这样一股减低车价,以使更多人能够买车的狂潮。”

“如果汽车拥有量急剧增加,这将是个定时炸弹。如果汽车公司如此大幅地降价,怎能保证汽车达到安全标准和排放指标?目前就此尚未有明确答案。”
国家媒体引据国务院报道说,中国将在2030年前耗尽其可用水资源,在全球气温上升的背景下,政府官员们应做好最坏打算。
国务院下达的一份指令指出:“近年经济和社会的发展引发了水需求的增加,在全球暖化的影响下,旱灾和水稀缺的状况正急剧恶化。”

“全面考虑到节水局面,我国的用水将在2030年前达到或接近可利用的水量极限,抗旱工作将更加艰难。”

Monday, September 10, 2018

गाय-भैंस क्यों हैं पर्यावरण के लिए ख़तरनाक

जलवायु परिवर्तन से चिंतित वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों के लिए लंबे वक़्त से गाय की गैस और डकार चिंता के विषय बने हुए हैं.
वायुमंडल में हानिकारक मीथेन की अधिक मात्रा के लिए गाय-भैंसों की डकार और उनके पेट से निकलने वाली गैस को भी ज़िम्मेदार माना जाता है.
वैज्ञानिक मीथेन का उत्सर्जन रोकने के लिए गायों के खाने में सुधार करने की कोशिश करते रहे हैं. उन्हें लहसुन, ओरेगैनो, जाफ़रान या अन्य सब्ज़ियां खिलाकर उसका असर देखने की कई कोशिश की गई है.
गायों की गैस को कैसे कम हानिकारक बनाया जाए- कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने हाल में शोध के ज़रिए इसका रास्ता निकाल लिया है.
वैज्ञानिकों का कहना है कि गाय को समुद्री शैवाल खिलाने से उनकी गैस में मीथेन की मात्रा कम हो सकती है और इससे पर्यावरण की रक्षा हो सकती है.
इस शोध के तहत वैज्ञानिकों ने क़रीब एक दर्जन दुधारू गायों को खाने में समुद्री शैवाल खिलाया. इसके बाद उनकी डकार और गैस से उत्पन्न होने वाली मीथेन में 30 फ़ीसदी की कमी पाई गई.
शोध में शामिल विश्वविद्यालय के पशु वैज्ञानिक अरमियास केब्रियाब के अनुसार, "शोध के नतीजे देख कर मुझे आश्चर्य हुआ. मुझे अंदाज़ा नहीं था कि थोड़ी मात्रा में समुद्री शैवाल खिलाने से चमत्कार भी हो सकता है."
उनका कहना है कि शोध के नतीजों से सीख लेते हुए उनकी टीम अब छह महीने तक भैसों को समुद्री शैवाल खिला कर उसका असर देखना चाहती है. ये शोध इसी साल अक्टूबर में शुरू किया जाएगा.
इलिनॉय विश्वविद्यालय में पशु वैज्ञानिक माइकल हुचेन्स कहते हैं, "अगर हम खाने में ज़रा सा बदलाव कर के वायुमंडल में मीथेन की मात्रा कम कर सकें तो इससे कार्बन उत्सर्जन पर सकारात्मक असर पड़ेगा."
संयुक्त राष्ट्र की फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइज़ेशन की 2014 की रिपोर्ट के अनुसार गाय, बकरी और भेड़ जैसे चार पेट वाले जानवर दिन भर खाना चबाते यानी जुगाली करते रहते हैं और डकार मारते हैं.
पहले पेट रूमेन में लाखों की संख्या में जीवाणु रहते हैं जो घास और पत्तियों जैसे फाइबर युक्त खाने को छोटे टुकड़ों में तोड़ कर उन्हें हज़म करना आसान बनाते हैं. इस प्रक्रिया में गाय के पेट से मीथेन गैस निकलती है.
नवंबर 2006 में आई संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन के लिए ज़िम्मेदार कार्बन डाईऑक्साइड का जितना उत्सर्जन गाड़ियों या कारखाने के धुंए से होता है उससे कहीं अधिक गाय के पेट से होता है. इस रिपोर्ट के अनुसार वायुमंडल को सबसे अधिक ख़तरा गाय और भैसों से है.
कारों से कार्बन डाईऑक्साईड का उत्सर्जन होता है जबकि गाय से मीथेन का. और कार्बन डाईऑक्साईड के मुक़ाबले मीथेन हमारे वायुमंडल के लिए कई गुना हानिकारक है. ये ग्रीनहाऊस गैसों को अधिक मात्रा में बांध कर रखती है और यह ग्लोबल वार्मिंग का बड़ा कारण है.
न्यूज़ीलैंड ने तो गाय-भैसों की गैस पर टैक्स लगाने का भी प्रस्ताव दे दिया था. किसानों ने इसका जमकर विरोध किया, लेकिन इस प्रस्ताव ने जलवायु परिवर्तन और गाय-भैंसों के योगदान को ज़रूर स्पष्ट कर दिया.
मीथेन का उत्सर्जन कम करने की कोशिशों को इसी बात से जाना जा सकता है 2016 में कैलिफ़ोर्निया में गायों से निकलने वाली मीथेन को गाड़ियों में इस्तेमाल करने की कोशिशों की बातें होने लगीं थी.
साथ ही दूध के स्वाद को बरकरार रखते हुए उनके खाने को भी रेग्युलेट करने के शोध पर भी चर्चाएं हुईं.
एशियन ऑस्ट्रेलियन जर्नल ऑफ़ एनिमल साइंसेज में 2014 में प्रकाशित एक शोध के अनुसार 2010 तक गायों के कारण मीथेन उत्पादन की मात्रा लगातार बढ़ी है और दुनिया के अन्य हिस्सों में पाई जाने वाली गायों की तुलना में भारतीय गाय इसमें आगे हैं.
2012 में हुई 19वें पशुधन गणना के अनुसार भारत में क़रीब 51 करोड़ गाय, भैंसे, बकरी, भेड़ें और घोड़े हैं.